घरेलू NINJAS

Pradhumn Acholia
2 min readJun 7, 2021

--

Mummy के सोने के बाद पूरा घर ninja ट्रेनिंग सेंटर बन जाता है|

नींद में खलल न पड़े इसलिए हर काम दबे पाँव और ज़ीरो decibel पे होता है|

देर रात ज़्यादा खटर-पटर हो तो अगले दिन late तक जागने की आवश्यकता पर तीख़ी प्रतिक्रियाओं का खतरा भी बना रहता है|

पर इस वक़्त एक सुनहरा मौका मिलता है, उन चीज़ों को खाने का, जिन्हें दिन भर mummy की निगरानी में आप खाने से वंचित रह गए थे | लेकिन रात में किचन में घुसकर snacks तलाशना काफ़ी जोख़िम भरा काम है |

बर्तन या डब्बों की ज़रा सी आवाज़ का परिणाम इतना भीषण होता है जिसकी आप सपने में भी कल्पना नहीं कर सकते | यही नहीं, टटोलने के बाद डब्बे यदि अपनी जगह से 1mm भी इधर उधर हुए तो अगले दिन घोर interrogation से गुज़ारना पड़ता है| अगर mummy को ज़रा भी भनक पद जाए कि आपने तली-गली चीज़ों का खुल के सेवन किया है तो कईं हफ़्तों तक आपको खीरा-टमाटर ठूस ठूस कर torture किया जाता है | बड़े बड़ों की हिम्मत ऐसे ही टूट जाती है |

और तो और, इन पकवानों को ढूँढ़ना साधारण लोगों के बस की बात नहीं है| ये ऐसी खूफिया locations पर छिपाए जाते हैं, जिन्हें खोज निकालना किसी Mission Impossible से कम नहीं है|

सबसे ज़्यादा मुश्किल बारिश के मौसम में आती है | सभी दरवाज़े फूल कर खुलने का नाम ही नहीं लेते | ज़ोर ज़बरदस्ती करो तो ऐसे धड़ाम से खुलते है कि पूरे मोहल्ले को पता लग जाता है| यहीं पे चतुराई और धैर्य की एक कठिन परीक्षा से गुज़ारना पड़ता है|

कभी कभार रातों के अँधेरे में निकलने पे कॉकरोच भ्रमण करते हुए मिल जाते हैं| ऐसे में डर के मारे चीख न निकल जाए जाए इसीलिए खुद पर संयम भी रखना पड़ता है| वो बिचारे भी शायद mummy के डर से दिन में बाहर नहीं निकलते|

इस तरह अनगिनत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते करते भारतीय बच्चे ninja techniques में पारंगत हो जाते हैं|

Sign up to discover human stories that deepen your understanding of the world.

Free

Distraction-free reading. No ads.

Organize your knowledge with lists and highlights.

Tell your story. Find your audience.

Membership

Read member-only stories

Support writers you read most

Earn money for your writing

Listen to audio narrations

Read offline with the Medium app

--

--

Pradhumn Acholia
Pradhumn Acholia

No responses yet

Write a response